जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी…………………
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची : उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करती है। जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों में हवाई कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नाम परिवर्तन की अंतिम मंजूरी और आधिकारिक अधिसूचना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नया नाम औपचारिक रूप से लागू होगा।
