झारखंड में सड़क हादसों पर बड़ी खबर……………
रिपोर्टर:- रांची डेस्क………………
रांची : सड़क हादसों के मामले झारखंड देश के तीसरे नंबर पर है हर साल हो रही 4100 से ज्यादा मौतें ,लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच प्रशासन की ओर से ओवरस्पीडिंग, गलत पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रांची जिला प्रशासन भी सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े और सड़क सुरक्षा के लिए iRAD व्यवस्था का उपयोग करता है।
झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सिर्फ चालान काटना पर्याप्त नहीं होगा। सड़क, वाहन, चालक और आपातकालीन चिकित्सा—चारों स्तर पर एक साथ काम करना जरूरी है। राज्य सरकार भी ब्लैक स्पॉट सुधार, जागरूकता और यातायात नियमों के सख्त पालन पर जोर दे रही है।
ब्लैक स्पॉट तुरंत ठीक हों………..
जहां बार-बार हादसे होते हैं, वहां रंबल स्ट्रिप, बेहतर स्ट्रीट लाइट, चेतावनी बोर्ड, रोड मार्किंग, क्रैश बैरियर और स्पीड कंट्रोल लगाया जाए। दुर्घटना संभावित स्थानों के निरीक्षण के बाद रंबल स्ट्रिप और साइनबोर्ड लगाने हैं।
झारखंड में सड़क हादसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका होगा—ब्लैक स्पॉट सुधार, स्पीड कंट्रोल ,अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, सुरक्षित सड़क डिजाइन, सख्त नियम पालन, तेज मेडिकल सहायता। राज्य का Road Safety Lead Agency भी शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और नियमों के प्रभावी पालन को सड़क सुरक्षा की प्रमुख दिशा मानता है।
