गुरु नानक जयंती को लेकर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, मेन रोड समेत कई मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री……………………
रिपोर्ट : रांची डेस्क
राॅंची। गुरु नानक जयंती के अवसर पर 22 नवंबर को आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शोभायात्रा के दौरान मेन रोड समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सूचना जारी की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, यह प्रतिबंध आकस्मिक सेवा से जुड़े वाहनों पर लागू नहीं होगा। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
