1 min read

छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, साल में एक बार भर सकेंगे GST रिटर्न…………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : छोटे कारोबारियों के लिए जीएसटी नियमों को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जीएसटी काउंसिल ने सालाना पांच करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले पात्र छोटे कारोबारियों के लिए साल में एक बार जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की वैकल्पिक व्यवस्था को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव का लाभ मुख्य रूप से उन कारोबारियों को मिल सकता है, जो सीधे उपभोक्ताओं को सामान बेचते हैं। नई व्यवस्था के तहत कारोबारियों को साल में केवल एक बार रिटर्न दाखिल करना होगा, जबकि टैक्स का भुगतान हर तीन महीने में करना होगा। इस पहल से देशभर के करीब 16 लाख छोटे कारोबारियों को फायदा मिलने की संभावना है। इससे बार-बार रिटर्न भरने की परेशानी कम होगी और कारोबारियों को अपने व्यापार पर अधिक ध्यान देने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *