1 min read

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज देवघर में, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल………………….

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज 10 अक्टूबर को देवघर के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस समारोह में एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग तथा एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के भी शामिल होने का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान देवघर स्थित बीबीएमटी अस्पताल में आयोजित सैन्य संपर्क मेले का भी दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। एम्स देवघर का यह दीक्षांत समारोह चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ नए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *