विवाद के बाद कारीगर पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत ………………………
1 min read

विवाद के बाद कारीगर पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत ………………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क

राॅंची : धुर्वा के जेपी मार्केट स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टोरेंट में मंगलवार रात एक कारीगर पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कारीगर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में आए एक व्यक्ति से विवाद के बाद आरोपी ने कारीगर पर चाकू से वार कर दिया। घायल कारीगर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक गिरिडीह का रहने वाला था और कई वर्षों से रांची में रहकर रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। घटना को लेकर रेस्टोरेंट संचालक ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *