अशोक नगर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है……………………….
1 min read

अशोक नगर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है……………………….

राँची : राजधानी राँची के अशोक नगर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। यहां ‘बेस्ट जॉब’ के नाम से एक कार्यालय संचालित किए जाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, युवाओं को सरकारी और गैर-सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर मोटी रकम वसूली जा रही थी। इस कार्यालय के संचालक पर राइडर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम का फर्जी लेटरपैड और मुहर इस्तेमाल करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि युवाओं को नौकरी का भरोसा दिलाने के लिए कंपनी के नाम से फर्जी ऑफर लेटर भी जारी किए जा रहे थे। इस मामले को लेकर राइडर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। कंपनी का आरोप है कि उसके नाम और डिजिटल पहचान का गलत इस्तेमाल कर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। इससे कंपनी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंच रहा है। कंपनी को आशंका है कि इस ठगी में ऑनलाइन माध्यम से भी पैसों का लेन-देन किया जा रहा था।

हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। कंपनी ने पुलिस से अशोक नगर गेट नंबर चार के पास संचालित ‘बेस्ट जॉब’ कार्यालय की जांच कराने, इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और कार्यालय को सील कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *