एशियाड में एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन चौथे स्थान पर पहुंचा भारत ……………………………..
1 min read

एशियाड में एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन चौथे स्थान पर पहुंचा भारत ……………………………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क……………
रांची :- एशियन गेम 2026 में भारत ने कई बड़े खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। भारत अपने पावर गेम के दम पर 15 से चौथे स्थान पर लगाई छलांग । उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज — कुल 85 पदक के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल , श्रीलंका को मिला ब्रोंज पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड जीता। पुरुष फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया।शानदार पारी खेली : टीम इंडिया ने एशियाई गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट मुकाबले में गोल्ड मेडल जीत लिया है ,उन्होंने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया। भारत में टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया ,जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना पाई ।भारत की तरफ से अक्षर पटेल वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को दो-दो विकेट मिले| शुरू में अभिषेक शर्मा और आखिर में तिलक वर्मा की तूफानी 50 रनों की वजह से भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रेनो का पहाड़ खड़ा किया,अभिषेक ने जहां 28 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाएं वही तिलक वर्मा ने 22 गेंद में नवाद 52 रनों की शानदार पारी खेली उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। इसके अलावा कप्तान अय्यर (21 )रन किशन (20) रन और दुबे ने( 27) रनों का योगदान दिया बल्कि संजू (2) और वैभव (15) रन बनाकर आउट हुए हैं वहीं पाकिस्तान की तरफ से अराफात मिन्हास और अहमद दानियल ने दो — दो विकेट लिए। श्रीलंका ने शानदार और ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 63 रनों से हराकर एशियाई खेल 2026 में पुरुषों के क्रिकेट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। Women’s क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था.जब पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रोंज मॉडल अपने नाम किया था |
हॉकी: भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को 5–1 से हराकर गोल्ड जीता और लगातार दूसरी बार खिताब बचाया। इससे भारत ने LA 2028 Olympics के लिए भी क्वालीफाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *