अयोध्या इस दीपोत्सव रचेगी नया इतिहास तोड़ेगा खुद का रिकॉर्ड
1 min read

अयोध्या इस दीपोत्सव रचेगी नया इतिहास तोड़ेगा खुद का रिकॉर्ड

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

अयोध्या दीपोत्सव को लेकर इस बार के आयोजन की तैयारियां बेहद खास होने जा रही हैं। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने ऐलान किया है कि इस बार दीपोत्सव के दौरान अयोध्या नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी।

अयोध्या में नई इतिहास रचना की तैयारी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस बार दीपोत्सव पर 26 लाख से अधिक दीयों की श्रृंखला से अयोध्या प्रकाशित होगी। राम की पैड़ी और सरयू तट को दीपमालाओं से सजाकर अलौकिक नजारा प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह आयोजन न सिर्फ आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा बल्कि पूरी दुनिया में भारत की परंपरागत लोकआस्था का संदेश लेकर जाएगा।

तीन दिन पहले से जोर-शोर से तैयारी होगी

आधिकारि जानकारी के अनुसार मुख्य दीपोत्सव से तीन दिन पहले से तैयारियां शुरू होंगी। इस दौरान सुरक्षा, बिजली, कार्यक्रम स्थल पर सजावट और रिकॉर्ड के प्रयासों की क्रमबद्ध तैयारी की जाएगी।

संत-महात्माओं की सामूहिक आरती

इस भव्य आयोजन का आध्यात्मिक स्वरूप भी उतना ही महत्वपूर्ण रहेगा। करीब 1100 संत महात्मा और धर्माचार्य सामूहिक आरती करेंगे। उनकी उपस्थिति से सरयू तट का वातावरण श्रद्धा और अध्यात्म से ओत-प्रोत हो जाएगा।

 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने और उसे प्रमाणित कराने की जिम्मेदारी स्कूल-कॉलेज के छात्र स्वयंसेवकों को सौंपी गई है। वे दीयों की गिनती और रिकॉर्ड सत्यापन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार बड़ी संख्या में युवा इस ऐतिहासिक अवसर का प्रत्यक्ष हिस्सा बनेंगे।

एकता और आस्था का संदेश

दीपोत्सव केवल रोशनी का पर्व नहीं बल्कि एकता का प्रतीक भी है। लाखों दीयों की श्रृंखला आस्था और समर्पण का संदेश दुनिया तक पहुंचाएगी। राम की नगरी अयोध्या इस आयोजन से एक बार फिर से दुनिया के सांस्कृतिक और धार्मिक नक्शे पर अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत करेगी।

प्रशासन की विशेष योजना

आधिकारिक को इलेक्ट्रिक सजावट, सुरक्षा घेराबंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजाया जाएगा। पर्यटन विभाग का कहना है कि इस बार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर यातायात और ठहरने की भी तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *