1 min read

झारखंड स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 26वें स्थापना दिवस पर सजेगी राजधानी रांची………………………………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची: झारखंड स्थापना दिवस को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य के 26वें स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी भवनों, प्रमुख चौक-चौराहों और आयोजन स्थलों को सजाने की तैयारी है। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, कला, परंपरा और झारखंड आंदोलन के इतिहास को याद किया जाएगा।

स्थापना दिवस की तैयारियों की मुख्य बातें

26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में मेला और प्रदर्शनी।
17 से 25 नवंबर तक खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं।
प्रत्येक जिले के खास उत्पादों और पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी।
सांस्कृतिक संध्या में झारखंडी लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुति।
28 नवंबर को मुख्य समारोह, विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

झारखंड स्थापना दिवस को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां जोरों पर हैं। खेलगांव में होने वाले मुख्य समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह जुटा है। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी है, तो कहीं मेला और प्रदर्शनी के जरिए झारखंड की कला, संस्कृति और पहचान को प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है।
झारखंड स्थापना दिवस पर सुनिधि चौहान का जलवा, पद्मश्री मधु मंसूरी समेत कई कलाकार खेलगांव में बिखेरेंगे सुरों का जादू। इसके अलावा विवेक नायक, पवन राय, मोनिका मुंडू, कुंजबन (किशोर नायक), वर्षा लकड़ा और स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *