चार दिनों तक भक्ति में डूबा रहा झारखंड, छठ महापर्व का हुआ समापन…………………..
1 min read

चार दिनों तक भक्ति में डूबा रहा झारखंड, छठ महापर्व का हुआ समापन…………………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। छठ महापर्व को लेकर रांची के तालाबों और जलाशयों में विशेष तैयारियां की गई थीं। घाटों को आकर्षक लाइटों और सजावट से सजाया गया था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई थी। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और अंत में उषा अर्घ्य के साथ व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा किया। छठ पर्व के समापन के साथ ही घाटों पर प्रसाद वितरण हुआ और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *