झारखंड में 506 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, 306 विशेषज्ञ चिकित्सक और 200 मेडिकल ऑफिसर होंगे नियुक्त…………….
1 min read

झारखंड में 506 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, 306 विशेषज्ञ चिकित्सक और 200 मेडिकल ऑफिसर होंगे नियुक्त…………….

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों और 200 मेडिकल ऑफिसरों सहित कुल 506 डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करना तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए दक्षिण भारत से करीब 1,200 चिकित्सकों को लाने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीमें गठित की हैं। सरकार की इन पहलों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे . मंत्री ने सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन ,एमआरआई डिजिटल एक्स रे और पैथोलॉजी जांच की सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में अधिक फैकल्टी पद भरने तथा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्र में इलाज की सुविधा बढ़ाने पर भी जोड़ दिया गया मंत्री ने 108 एंबुलेंस कर्मचारी की समस्याओं के बातचीत से समाधान की बात कही साथ ही रिम्स गवर्निंग बॉडी की बैठक 15 अक्टूबर को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *