वर्ल्ड चैंपियनशिप भला फेक से नीरज चोपड़ा बाहर, अब सचिन यादव से है पदक की उम्मीद
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
नई दिल्ली, 18 सितंबर, 2025: टोक्यो में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा पदक से बाहर हो गए हैं। मौजूदा विश्व चैम्पियन नीरज ने फाइनल में अपने प्रयासों में पदक की दौड़ से हाथ धो लिया। उन्होंने पहले और दूसरे प्रयास में अच्छा थ्रो किया लेकिन तीसरे प्रयास में फाउल हो गया, जिससे उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
तीसरे स्थान पर बने हैं सचिन यादव
वहीं, भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी सचिन यादव ने इस टूर्नामेंट में कमाल दिखाते हुए 86.27 मीटर का थ्रो किया और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। सचिन यादव ने एशियन चैंपियनशिप 2025 में भी शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। उनकी फॉर्म देखकर देश की उम्मीदें इस बार उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
नीरज चोपड़ा का रहा निराश जनक प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में 88.17 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था और टोक्यो ओलंपिक में भी भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार भी उनसे पदक की उम्मीदें थी लेकिन टोक्यो में होने वाली इस चैम्पियनशिप में उनका टोटल प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
निगाहें सचिन यादव पर
सचिन यादव की इस सफलता से भारतीय भाला फेंक में नया युग शुरू होने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी सीख भी साबित होगा। अब सबकी निगाहें सचिन यादव के प्रदर्शन पर टिक गई हैं, जो पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
