आज का पंचांग और दैनिक राशिफल आपके लिए तैयार है। इसमें तिथि, वार, नक्षत्र, सूर्योदय-सूर्यास्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त से लेकर सभी 12 राशियों का फल विस्तार से दिया गया है।
पंचांग विवरण – 19 सितम्बर 2025 (शुक्रवार)
शुभसंवत्: 2082 (कालयुक्त)
शक संवत्: 1947
ऋतु: शरद
माह: अश्विन
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: त्रयोदशी
दिन: शुक्रवार
नक्षत्र: श्लेषा प्रातः 08:45 तक, तत्पश्चात मघा
योग: सिद्ध
करण: गर
सूर्योदय: 05:57 प्रातः
सूर्यास्त: 06:03 सायं
सूर्य राशि: कन्या
चंद्र राशि: कर्क प्रातः 08:45 तक, तत्पश्चात सिंह
राहुकाल: 10:30 से 12:00
अभिजीत मुहूर्त: 11:36 से 12:24
पर्व एवं विशेष उपाय
आज शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना आर्थिक लाभकारी माना गया है।
दैनिक राशिफल
🐏 मेष – नई जगह निवेश सोच-समझकर करें, जल्दबाज़ी से बचें। नौकरी में व्यस्तता बढ़ सकती है।
🐂 वृष – कार्यस्थल पर सफलता, व्यापार में बड़ी डील संभव। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
👫 मिथुन – कार्यक्षेत्र की समस्या का समाधान निकलेगा। धन निवेश सोच-समझकर करें, वरना जोखिम।
🦀 कर्क – करियर और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है।
🐅 सिंह – मेहनत भरा दिन, काम में देर होगी, परन्तु अंततः सफलता अवश्य।
🙎♀️ कन्या – अधूरे कार्य पूरे करने पर ध्यान दें। दिन व्यस्त रहेगा। बड़े बदलावों से बचें।
⚖️ तुला – निवेश से लाभ होगा। काम समय पर पूरा करना ज़रूरी, अचानक समस्या आ सकती है।
🦂 वृश्चिक – पहले के फैसले अब लाभ देंगे। सहकर्मी मदद करेंगे। यात्रा में सावधानी जरूरी।
🏹 धनु – परिवार में शुभ कार्य। व्यावसायिक निर्णय बुद्धिमानी से लें, जल्दबाज़ी न करें।
🐊 मकर – पुराने विवाद सुलझेंगे। मित्र सहयोग देंगे। निजी जीवन में मुलाकात खुशी लाएगी।
🍯 कुंभ – विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक व व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। मेहनत अधिक करनी होगी।
🐟 मीन – स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्राओं में परेशानी। जोखिम से बचें और आराम पर ध्यान दें।
