रांची DSPMU में ग्रेजुएशन में एडमिशन का एक और मौका, 16 विषयों में 31 अगस्त तक करें आवेदन
रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) ने स्नातक (UG) में नामांकन से वंचित छात्रों को एक और अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 16 विषयों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए चांसलर पोर्टल दोबारा खोल दिया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में तीसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद खाली बची सीटों का आकलन किया गया, जिसके बाद चयनित विषयों में पुनः आवेदन की अनुमति देने का निर्णय लिया गया।
खेल और सैन्य श्रेणी के प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 3 और 4 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से खेल एवं सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन संबंधित विभागों में किया जाएगा। विशेषज्ञों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों में नामांकन के लिए भेजा जाएगा।
इन 16 विषयों में मिलेगा एडमिशन का मौका
रिक्त सीटों वाले जिन विषयों में आवेदन लिए जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं-
इलेक्ट्रॉनिक्स
पर्यावरण विज्ञान
फिशरीज साइंस
इंटीग्रेटेड फिजिक्स
कथक डांस
खड़िया
खोरठा
कुरमाली
मुंडारी
म्यूजिक
पंचपरगनिया
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
संस्कृत
विजुअल आर्ट (पेंटिंग)
योगिक साइंस
(विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचित अन्य रिक्त विषय)
विश्वविद्यालय ने छात्रों से समय सीमा के भीतर चांसलर पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यह उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो अब तक किसी कारणवश स्नातक में नामांकन नहीं ले सके हैं।
यह भी पढ़े – JPSC आंदोलन तेज: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर, अभिजीत दीपके ने भी दिया समर्थन
