रांची में बनेगा झारखंड का पहला आधुनिक IT Park, 2029 तक 75 हजार रोजगार का लक्ष्य ………………..
1 min read

रांची में बनेगा झारखंड का पहला आधुनिक IT Park, 2029 तक 75 हजार रोजगार का लक्ष्य ………………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क…..……

रांची: झारखंड की राजधानी रांची को आईटी और उभरती तकनीकों का नया केंद्र बनाने की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है। राज्य सरकार ने 2029 तक रांची में अत्याधुनिक IT Park शुरू करने की योजना पर काम तेज किया है। हालिया चर्चा के अनुसार पहले चरण में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर सृजित करने और अगले तीन वर्षों में इसे बढ़ाकर लगभग 75 हजार रोजगार अवसरों तक ले जाने का लक्ष्य बताया गया है। प्रस्तावित IT Park में Information Technology, Artificial Intelligence (AI), Global Capability Centres (GCC) और अन्य उभरती तकनीकों से जुड़ी कंपनियों को आकर्षित करने की योजना है। इससे रांची में आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार के आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार रांची में IT Park की रूपरेखा और साइट प्लान पर काम किया जा रहा है। सरकार ने IT उद्योग, स्टार्टअप, नवाचार, रिसर्च और कौशल विकास को जोड़कर एक व्यापक IT ecosystem विकसित करने पर भी जोर दिया है।

युवाओं के लिए क्या बदलेगा
IT Park के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए सॉफ्टवेयर, AI, डिजिटल सेवाओं, IT-enabled services और अन्य हाई-स्किल क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। साथ ही बड़ी तकनीकी कंपनियों और निवेश के आने से रांची में स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी आधारित कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है।
झारखंड सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर इसके लिए एजेंसी/कंसल्टेंट चयन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *