चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का रांची में असर, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट……………………..
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है। 29 अक्टूबर को भी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम खराब होने पर खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें।
