आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:रांची डेस्क
आज का अंग्रेजी दिनांक:—04.11.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—कार्तिक
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—चतुर्दशी तिथि
दिन:—मंगलवार
नक्षत्र:—रेवती नक्षत्र दिन 11:45 तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र
योग:—वज्र
करण:—गर
सूर्योदय:—प्रातः 06:30
सूर्यास्त:—संध्या 05:30
सूर्य:—तुला राशि में
चंद्रमा:—मीन राशि में दिन 11:45 तक उपरांत मेष राशि में।
आज का राहूकाल दिन:—03:00 बजे से दिन:—04:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से सभी मनोकामना पूर्ण होता है।
नोट:—30 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार के रात्रि 02:42 से 4 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार के दोपहर 11:45 तक पंचक रहेगा
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
आपके राशि का स्वामी अष्टम प्रमुख शत्रु चिन्ता भाव में है और इस दौरान चंद्रमा भी कुंभ राशि में हैं। ऐसे में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। इस दौरान आपको जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। तृतीय भाव में बृहस्पति होने के कारण संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है। शाम के समय कोई रुके हुए काम के बनने की संभावना दिख रही है। आपका रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
🐂वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष और शांति से भरा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए समझौतों के द्वारा आपको पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। वहीं, रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ अच्छा समाचार मिले।
👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। राशि स्वामी के षष्ठम भाव में होने के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। हालांकि संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सायं काल में समय कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
🦀कर्क
कर्क राशि वालों को मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती दिख रही है। चन्द्रमा नवम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में आजीविका के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। वहीं, यात्रा की स्थिति आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी। सायं काल से लेकर रात्रि तक का समय प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात का रहेगा।
🐅सिंह
आज के दिन सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर नजर आ रही है। राशि के स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गए हैं। इससे आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। इसके साथ ही शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना बन रही है। इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
🙎♀️कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सफलताओं से भरा रहने वाला दिख रहा है। राशि स्वामी बुध पराक्रम वृद्धि कर रहा हैं, जो रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता दिलाएगा। संतान पक्ष से भी आज के दिन संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत मिलती हुई दिख रही है। इससे आपके घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शुभ खर्चों और कीर्ति की वृद्धि होगी।
⚖️तुला
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या आज के दिन हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। इस दौरान विरोधियों का प्रभाव भी अधिक देखने को मिलेगा। किसी यात्रा की पूरी तैयारी होने के बाद उसे स्थगित करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत और गहरे होंगे।
🦂वृश्चिक
आपकी राशि में मंगल शनि योग अभी कुछ दिन और चलेगा। इसके फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वायु-मूत्र-रक्त से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। आज का दिन जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस मामले में सलाह मशविरा करने में व्यतीत होगा। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है। ऐसे में शरीर को जरूरी आराम देने की कोशिश करें।
🏹धनु
धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा गुजरने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और अंत में लाभ दिलाएगा। ससुराल पक्ष का भी आपको साथ मिलेगा और वहां से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
🐊मकर
मकर राशि के जातकों का आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का आक के दिन विशेष ध्यान रखें।
🍯कुंभ
कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर आज के दिन ध्यान देना होगा। आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि उदय चल रहा है। ऐसे में बिना किसी ठोस कारण के कोई झगड़ा या बहस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा अपनी बुद्धि द्वारा किए गए कार्यों में भी हानि देखनी पड़ सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े या किसी प्रकार के विवाद से बचें।
🐟मीन
आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध आज के दिन समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन आपको संबंधों को खराब कर सकता है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा पर जाते समय सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का चतुर्थ योग मूल्यवान वस्तुओं की चोरी करा सकता है।
आलेख:—
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा (वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श) पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा सम्पर्क सूत्र-9931585660
