1 min read

झारखंड के थानों में CCTV नहीं लगने पर हाईकोर्ट नाराज……………

रिपोर्ट रांची डेस्क…..……..

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में CCTV कैमरे लगाने में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट के अनुसार, 2018 के बाद राज्य में कस्टोडियल डेथ के 450 से अधिक मामले सामने आए हैं, इसके बावजूद सभी थानों में CCTV व्यवस्था नहीं हो पाई है। कोर्ट ने यह भी कहा कि CCTV लगाने के लिए चार बार टेंडर किए गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
इस मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP से जवाब मांगा है। अदालत ने पुलिस थानों में CCTV लगाने में देरी को गंभीरता से लेते हुए अनुपालन की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।
मामला झारखंड हाईकोर्ट की उस कार्यवाही से जुड़ा है जिसमें पुलिस हिरासत से संबंधित एक मामले के बाद थानों में CCTV की स्थिति पर सवाल उठे थे। अक्टूबर 2025 के कोर्ट रिकॉर्ड में भी राज्य के सभी थानों में CCTV लगाने के लिए 334 कैमरों के प्रस्ताव का उल्लेख किया गया था।
14 अक्टूबर तक कंप्लायंस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है, हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *