अमेरिका-ईयू ने रूस पर बढ़ाए प्रतिबंध, दो बड़ी तेल कंपनियां बैन
1 min read

अमेरिका-ईयू ने रूस पर बढ़ाए प्रतिबंध, दो बड़ी तेल कंपनियां बैन

रिपोर्ट:रांची डेस्क 

यूक्रेन युद्ध रोकने को लेकर सख्ती

वॉशिंगटन/ब्रसेल्स, 24 अक्टूबर।यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस पर प्रतिबंधों का नया दौर शुरू किया है। ताजा कदम के तहत अमेरिका ने रूस की दो प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट (Rosneft) और लुकोइल (Lukoil) पर सीधे बैन लगा दिया है। इसके साथ ही दोनों कंपनियों की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं।  

व्यापार सौदा पर भी बैन

अमेरिकी वित्त विभाग ने यह भी आदेश दिया है कि कोई भी अमेरिकी नागरिक या संस्था इन दोनों कंपनियों या उनसे जुड़ी 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी वाली कंपनियों से किसी भी प्रकार का वित्तीय लेन-देन या व्यापारिक सौदा नहीं करेगी 

सरकार के मुताबिक, यह कदम रूस की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को लक्ष्य बनाकर उठाया गया है ताकि यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा सके।  

ईयू का भी बड़ा कदम  45 नई इकाइयों पर बैन

यूरोपीय संघ ने भी शुक्रवार को रूस और उससे जुड़े कुल 45 संगठनों और कंपनियों पर अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा की। इनमें 12 चीनी, तीन भारतीय और दो थाईलैंड की कंपनियां शामिल हैं जो ईयू के अनुसार रूस को अप्रत्यक्ष रूप से तकनीकी या औद्योगिक सहायता दे रही थीं।  

ईयू परिषद ने कहा कि इन इकाइयों पर लगाए गए प्रतिबंधों में संपत्ति जब्ती वित्तीय लेन-देन की रोक और तकनीकी निर्यात पर प्रतिबंध जैसे प्रावधान शामिल हैं।  

साथ ही, यूरोपीय संघ ने रूसी राजनयिकों की यात्रा और आवाजाही पर भी अस्थायी रोक लगा दी है। इस निर्णय को सुरक्षा कारणों से आवश्यक बताया गया है।  

विशेषज्ञों का कहना

भूराजनीति विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला पश्चिमी देशों के सामूहिक दबाव को दर्शाता है। उम्मीद की जा रही है कि इससे रूस की ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली पर असर पड़ेगा, हालांकि रूस की प्रतिक्रिया अब निर्णायक महत्व रखेगी।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *