रांची में जैप-2 के जवान का फंदे से झूलता शव बरामद, घरेलू विवाद से जुड़ रही कड़ी
1 min read

रांची में जैप-2 के जवान का फंदे से झूलता शव बरामद, घरेलू विवाद से जुड़ रही कड़ी

रिपोर्ट:रांची डेस्क 

रांची, शुक्रवार (24 अक्टूबर 2025) राजधानी रांची में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के विस्थापित भवन परिसर में झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-2 के एक जवान का शव फंदे से झूलता मिला। मृतक जवान की पहचान शिवपूजन रजवार के रूप में की गई है।  

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।  

घरेलू विवाद का आसंका

शहर के सिटी एसपी पारस राणा ने घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद की वजह से आत्महत्या की संभावना सामने आई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ जारी है ताकि घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।  

मानसिक तनाव भी था

घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली है और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जवान के सहकर्मियों ने बताया कि शिवपूजन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से तनाव में दिखाई दे रहा था।  

वहीं, जैप-2 कैंप परिसर में इस घटना के बाद साथी जवानों में शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या इसकी कोई अन्य वजह रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *