आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
आज का अंग्रेजी दिनांक:—06.10.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—अश्विन
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—चतुर्दशी तिथि दिन 11:25 तक उपरांत पूर्णिमा तिथि
दिन:—सोमवार
नक्षत्र:—उ.भा.नक्षत्र
योग:—वृद्धि
करण:—व
सूर्योदय:—प्रातः 06:09
सूर्यास्त:—संध्या 05:51
सूर्य:—कन्या राशि में
चंद्रमा:—मीन राशि में।
आज का राहूकाल प्रातः:—07:30 बजे से प्रातः:—09:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:-कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:-आज शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करने से मानसिक तनाव दूर होता है।
नोट:-3 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार की संध्या 06:57 से 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार की रात्रि 03:36 तक पंचक रहेगा
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि के जातकों का आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। इससे आपक सहयोगयों का मूड कुछ खराब हो सकता है। हालांकि आप अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात के समय पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
🐂वृष
आज का दिन वृष राशि के जातकों का पारिवार के लोगों के साथ सुखद बीतेगा। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दोपहर तक किसी शुभ समाचार के मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। हालांकि, आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के समय किसी ऐसे अतिथि का घर में आगमन हो सकता है, जिसका बहुत लंबे समय से आप इंतजार कर रहे थे। रात के समय में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
👫मिथुन
मिथुन राशिवालों के लिए सोमवार का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है। आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी। हालांकि, आपको फिजूल के खर्चों से बचना होगा। शाम से लेकर रात तक वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। दिन के अंत में प्रिय लोगों के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।
🦀कर्क
आर्थिक दृष्टि से कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। राशि स्वामी की उत्तम स्थिति और राशि पर बृहस्पति का द्वादश होकर परिभ्रमण आपके लिए शुभ रहने वाला है। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति के संयोग बनरहे हैं। व्यावसायिक योजनाओं को आज के दिन गति मिलेगी। राज्य में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आगे चलकर आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। शाम से देर रात तक देव दर्शन का लाभ प्राप्त होगा।
🐅सिंह
सिंह राशि के लोगों को राजनीतिक क्षेत्र में सोच से अधिक सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के प्रति आपको अपने दायित्व की पूर्ति का समय मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आज रूका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन से संबंधित कोई परेशानी या आंखों की समस्या हो सकती हैं। शाम से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में बीतेगा। आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।
🙎♀️कन्या
आज कार्यक्षेत्र में तत्परता से आपको लाभ होगा। घर-परिवार में किसी मंगल कार्यों के आयोजन से आपको खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आज के दिन किसी प्रकार की विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपने क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्ती की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।
⚖️तुला
आज तुला राशि के जातकों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखने की कला आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर बूरा असर डाल सकता है।ऐ से में सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। विभिन्न स्थानों की यात्रा की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होने के योग दिख रहे हैं। आज के दिन रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। लंबे समय पर किसी खास से भेंट हो सकती है। वाणी पर संयम रखाना होगा, नहीं तो विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय प्रियजनों से भेंट और रात में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त हो सकता है।
🏹धनु
आज घर की जरूरी वस्तुओं पर धन का खर्चा हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी या किसी करीबी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये-पैसे से संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका धन कहीं फंसता हुआ दिख रहा है। दिन में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, हालांकि अंत में आपको ही जीत मिलेगी। आपके खिलाफ विरोधियों के भी षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।
🐊मकर
मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिख रही है। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी और पारिवारिक उत्तरदायित्व भी आज पूरे होंगे। शाम के समय में धार्मिक स्थानों की यात्रा की योजना स्थगित हो सकती है। वाहन प्रयोग का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। वाहन के अचानक खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।
🍯कुंभ
राशि स्वामी शनि की द्वितीय स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट हो सकता है। इसके कारण भागदौड़ करनी पड़ेगी और खर्चों के बढ़ने की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति की लेन-देन के समय अधिक सावधानी बरते। कागजी कार्रवाई से पहले संपत्ति के सारे संवैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होता नजर आएगा। हालांकि पूरी तरह से स्वस्थ ठीक होने में समय लगेगा।
🐟मीन
मीन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बिजनेस में लगातार हो रही तरक्की से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इससे आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।
आलेख:-
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श सम्पर्क सूत्र-9931585660
