आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
आज का अंग्रेजी दिनांक:—02.10.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—अश्विन
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—दशमी तिथि दिन 02:56 तक उपरांत एकादशी तिथि
दिन:—गुरुवार
नक्षत्र:—उ.षा.नक्षत्र प्रातः 06:14 तक उपरांत श्रवण नक्षत्र
योग:—सुकर्मा
करण:—गर
सूर्योदय:—प्रातः 06:06
सूर्यास्त:—संध्या 05:54
सूर्य:—कन्या राशि में
चंद्रमा:—मकर राशि में।
आज का राहूकाल दिन:-01:30 बजे से दिन:-03:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:-कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:-आज विजय दशमी है जो किसी भी मांगलिक कार्य के लिए उत्तम तथा आज नीलकंठ दर्शन करने का परंपरा है।
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
आज का दिन मेष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान जातकों चुनौतियों से आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार या व्यवस्था से जुड़े कुछ बदलाव आपकी हिम्मत को परख सकते हैं। किसी कानूनी उलझन या प्रशासनिक दबाव की आशंका नजर आ रही है। ऐसे समय में पलायन का विचार आपके मन में आ सकता है। संयम और धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करना लाभकारी सिद्ध होगा।
🐂वृष
गुरुवार का दिन वृष राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण दिख रहा है। दूसरों पर निर्भर रहने की आदत का आज त्याग करना पड़ेगा। यह आदत लंबे समय तक आपको सफलता नहीं दिला पाएगी। लाभ कमाने के लिए आगे बढ़कर खुद कोशिश करना होगा। आपके लिए परिश्रम करने और आत्मनिर्भर बनने का सही समय आ गया है।
👫मिथुन
02 अक्टूबर का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। दिन के समय में छिटपुट आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कुछ पुराने मुद्दे हल होंगे। आज के दिन मानसिक संतोष मिलेगा। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं इस बात को गांठ बांधकर रखना होगा। इसे आपके लिए सफलता का मार्ग खुल जाएगा। रात का समय मित्रों और परिजनों संग बीतेगा।
🦀कर्क
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की लेकर आया है। आपके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों में प्रगति मिलेगी। किसी संगठन या सामाजिक संस्था से जुड़ना आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। समाज के कार्यों में आपकी भागीदारी आपका मान-सम्मान बढ़ाएगी।
🐅सिंह
बृहस्पतिवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आपके लंबे समय से किए गए प्रयास रंग लाएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना दिख रही है। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। अपने सहयोगियों के प्रति उदार रहने की कोशिश करें। उनकी गलतियों को माफ करने से कार्यस्थल का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाएगा।
🙎♀️कन्या
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला नहीं है। अपने मित्रों और प्रियजनों की खातिर अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। फालतू काम में शामिल होकर अपना कीमती समय बर्बाद न करें। आपको दूसरों से पहले अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं।
⚖️तुला
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता पर भरोसा रखना होगा। दूसरों पर निर्भर रहने से आपकी प्रगति धीमी हो सकती है। अपनी शर्तों पर कार्य करने की कोशिश करें। समय रहते कदम उठाने से आपका तनाव कम हो जाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
🦂वृश्चिक
02 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए भावनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। दिल से जुड़े कुछ खास प्रसंग आपके सामने आ सकते हैं। आपका उदार स्वभाव आपके लिए आज चुनौती भी बन सकता है। कानूनी मामले से जुड़ी स्थिति सामने आने पर ठोस योजना तैयार रखें। आज का दिन सोच-समझकर कदम उठाने का संकेत दे रहा है।
🏹धनु
धनु राशि वालों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। लंबे समय के बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना नजर आ रही है। आज के दिन किसी जरूरी काम के पूरा होने से लाभ के अवसर सामने आएंगे। यही नहीं दिन खत्म होते समय भी भाग्य आपका साथ नहीं छोड़ेगा। शाम तक आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
🐊मकर
बृहस्पतिवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आप कई प्रकार की उलझनों में फंस सकते हैं। प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई उपहार खरीदने में जल्दबाजी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। सही समय पर वाहन या अन्य साधन भी आपका साथ नहीं देंगे। ऐसे में आपके लिए सूझबूझ और सोच-समझ कर निर्णय लेना बहुत जरूरी होगा।
🍯कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए 2 अक्टूबर का दिन थोड़ा चुनौतियों भरा रहने वाला है। अपनी मंजिल के करीब पहुंचने के बावजूद आप अपने आपको पीछे महसूस कर सकते हैं। सफलता पाने के लिए आखिरी कदम तक हौसला बनाए रखना जरूरी है। मेहनत और आत्मविश्वास से ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
🐟मीन
मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी संत या महात्मा के विचारों पर गहराई से ध्यान दे सकते हैं। किसी असुविधा या बाधा आने पर आप शांत और गंभीर बने रहते हैं। यह स्थिति ग्रहों के संचार में बदलाव या किसी शुभ ग्रह के प्रभाव से उत्पन्न हो सकती है। आपका यह धैर्य जीवन के निर्णयों में भी सकारात्मक असर डालेगा
आलेख:-
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श सम्पर्क सूत्र-9931585660
