शशि थरूर का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा निशाना
1 min read

शशि थरूर का डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा निशाना

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्रंप को स्वभाव से अस्थिर, असामान्य और कूटनीतिक मानकों का पालन न करने वाला बताया है। थरूर ने कहा है कि ट्रंप के अचानक और मनमाने तरीके से भारत पर लगाए गए टैरिफ का भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर गंभीर असर पड़ा है, खासकर सूरत के रत्न एवं आभूषण व्यवसाय में लगभग 1.35 लाख नौकरियां खत्म हो गई हैं। उन्होंने ट्रंप के इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर किसी भी पूर्व राष्ट्रपति की तुलना में असामान्य करार दिया है।

ट्रंम्प का इच्छा शांति नोबेल पुरस्कार का

नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर भी ट्रंप और विवादों से घिरे रहे हैं। ट्रंप ने स्वयं कई बार दावा किया कि उन्होंने विश्व के कई युद्धों को रोका है और इसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। हालांकि, भारत ने ऐसे नामांकन का समर्थन नहीं किया और नोबेल कमेटी ने भी सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट किया है कि वे किसी दबाव में नहीं आएंगे और अपने मानकों के अनुसार ही पुरस्कार देंगे। भारत से नोमिनेशन न मिलने के बाद ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर अपनी तीव्र इच्छा को धीमा कर दिया है।

भारत और अमेरिका को रिश्ते सुधारने की जरूरत 

शशि थरूर ने ट्रंप के इस पूरे रुख को अस्थिर और असामान्य बताते हुए कहा है कि भारत को इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है, और इसका असर सीधे भारत के आम लोगों की नौकरियों और आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। उन्होंने भारत-अमेरिका रिश्तों में सुधार के लिए दोनों सरकारों को गंभीर कदम उठाने की जरूरत पर भी जोर दिया है। थरूर ने कहा कि इस अस्थिर और अप्रत्याशित व्यवहार के बीच भारत को अपनी नीतियां और निर्यात बाजारों की विविधता बढ़ाने पर ध्यान देना होगा ताकि नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *