
शिव शिष्य परिवार महाशिवरात्रि को पिछले 42 वर्षों से मना रहा बेहद खास……
रांची:ईश्वर सत्य है सत्य ही शिव है। शिव ही सुंदर है शिव अनंत हैं, शिव ही सत्य है। कुछ इसी तरह के संदेश राजधानी रांची के हर शिवालय और मंदिरों में सुनने को मिली. वही शिव शिष्य परिवार की ओर से महाशिवरात्रि को पिछले 44 वर्षों से बेहद खास तरीके से मनाया जा रहा है.
महाशिवरात्रि के दिन राजधानी रांची धुर्वा मैदान में रुद्राभिषेक कर पूरे विश्व के लिए सुख-समृद्धि की कामना की गई पुराना विधानसभा मैदान में देशभर से जुटे शिव शिष्य बाबा के खास दिन पर झूमते नजर आए। मान्यता यह भी है कि शिवरात्रि की रात भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी का भ्रमण करते हैं। इस रात में जो लोग शिव पूजा करते हैं, उन्हें भगवान की कृपा मिलती है। शिवशिश परिवार के अध्यक्ष बरखा सिन्हा ने बताया कि पिछले 42 वर्षों से शिव शिष्य परिवार की ओर से शिवरात्रि यानी शिवरात्रि निकल जाती है.
महाशिवरात्रि को शिवजी के साथ शक्ति स्वरूपा देवी पार्वती की शादी हुई थी। इसी दिन शिवजी ने वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। दरअसल महादेव ऐसे देवता हैं जिनकी वैवाहिक दिन को धूमधाम से मनाया जाता है और यह संदेश जाता है कि ।अर्धांगिनी की भी पूजा की जाती है शिव शिष्य परिवार के अर्चित आनंद ने कहा कि देवों के देव महादेव सभी देवता के देवता है एक मात्र ऐसे देवता हैं जिनकी विवाह का उत्सव मनाया जाता है ना तो इनका जन्म का उत्सव मनाया जाता है l