झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड…..!
1 min read

झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड…..!

रिपोर्ट :- रांची डेस्क…..

राँची : झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है मौसम के यू टर्न के कारण रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दिन भर धूप और हल्की गर्मी के बाद शाम से लेकर सुबह आठ बजे तक ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं का असर झारखंड में दिख रहा है न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। रांची में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर सकता है हालांकि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार कल 28 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा, जबकि 29 जनवरी से 1 फरवरी तक सुबह में कोहरा और धुंध के बाद बादल छाए रहने का अनुमान है इस दौरान रांची और आसपास के इलाकों का न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है वही अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *