बंगाल की खाड़ी में हलचल से झारखंड के मौसम में बदलाव के आसार ………………..
1 min read

बंगाल की खाड़ी में हलचल से झारखंड के मौसम में बदलाव के आसार ………………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। 19 नवंबर से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव को देखते हुए दक्षिणी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 20 नवंबर को दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। राजधानी रांची में भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *