कोयला व्यापारी अभिषेक कुमार सिंह हत्या कांड हुआ खुलासा……
1 min read

कोयला व्यापारी अभिषेक कुमार सिंह हत्या कांड हुआ खुलासा……

रिपोर्ट :- राँची डेस्क..……

रांची: रांची पुलिस ने कोयला व्यापारी अभिषेक कुमार सिंह हत्या कांड मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 22 जनवरी को मनोरमा देवी द्वारा अभिषेक कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से छानबीन शुरू कर दी। महज 72 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी आजाद अंसारी एनडीपीएस मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोयला व्यापार से जुड़े विवाद में अभिषेक कुमार सिंह की हत्या हुई है। हत्या से पहले दोनों एक साथ बैठकर नशे का सेवन कर रहे थे। इस दौरान आपस में दोनों में बहस हुई और मुख्य आरोपी ने अभिषेक कुमार सिंह पर गांजा काटने वाले चाकू से लगभग 17 बार हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *