कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए दूर-दूर से उमड़े श्रद्धालु…………………………..
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची: रामगढ़ जिले के रजरप्पा प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छीनमस्तीका मंदिर में भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है , 9 दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो चुका है कोई मां के दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहा है तो कोई मंदिर परिसर में बने हवन कुंडोंको में बैठकर साधना का अनुष्ठान में लीन है, 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां कि जा रही है नवरात्रि के दौरान मंदिर का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने वाला है
मंदिर में 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अचर्ना के साथ रजरपा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर मैं नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई. सुबह से ही मंदिर मैं श्रद्धालु की आवाजाही जारी रही. दूर-दराज के इलाको से पहुंचे साधको ने 9 दिन तक पूजा-पाठ और साधना करने का संकल्प लिया है, मंदिर परिषद में हवन कुंडों में साधक विधि विधान से हवन और साधना कर रहे है जबकि श्रद्धालु मां के दर्शन कर सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे है कई साधक पूरे 9 दिनों तक अनुष्ठान करने के बाद नवमी के दिन पूर्णाहुति के साथ अपनी साधना संपन्न करेंगे.
