रांची में होटल-बार पर देर रात बड़ी छापेमारी …………………
रिपोर्ट : रांची डेस्क …………
रांची:- पुलिस ने शनिवार देर रात शहर के कई होटल और बार में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर की गई। कोतवाली और लालपुर इलाके में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाया।पुलिस ने शहर के अन्य होटल और बार में भी लाइसेंस, निर्धारित समय के बाद संचालन, हुक्का और नाबालिगों को शराब परोसने जैसी शिकायतों की जांच की। जिन प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन मिलने की बात सामने आई है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस को यहां कथित अनैतिक गतिविधियों/सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका है। होटल मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

