रांची में चाइनीज मांझे का कहर, ओवरब्रिज पर युवक हुआ घायल…………………..
1 min read

रांची में चाइनीज मांझे का कहर, ओवरब्रिज पर युवक हुआ घायल…………………..

रिपोर्ट :- रांची डेस्क………….
रांची :रांची में चाइनीज मांझे से हादसे की ताजा घटना सामने आई है। 3 अक्टूबर 2026 को रातू रोड ओवरब्रिज पर पंडरा निवासी किशन सिन्हा ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी अचानक मांझा उनके गले में फंस गया। मांझे की धार से उनका गला कट गया और वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक रातू रोड और आसपास के इलाकों में चाइनीज मांझे से पहले भी हादसे हो चुके हैं। सड़क पर टूटकर गिरा मांझा दोपहिया वाहन चालकों के लिए खासा खतरनाक बन रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, रातू रोड और आसपास के इलाकों में कुछ लोग प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हैं, कई बार पतंग का मांझा टूटकर सड़क और ओवरब्रिज पर गिर जाता है। सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को इसका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। साथ ही ऐसे मांझे से पतंग उड़ाने वालों और इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *