गोपाल मैदान में संवाद कार्यक्रम के दौरान हंगामा, सूर्य सिंह बेसरा से मारपीट; युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया ………………………
1 min read

गोपाल मैदान में संवाद कार्यक्रम के दौरान हंगामा, सूर्य सिंह बेसरा से मारपीट; युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया ………………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में बुधवार को आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पूर्व विधायक एवं आजसू के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा के साथ कथित तौर पर कुछ युवतियों ने मारपीट की। घटना में घायल सूर्य सिंह बेसरा को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक युवती ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बिष्टुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, सूर्य सिंह बेसरा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने गोपाल मैदान पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवतियों के साथ उनका विवाद हो गया। युवतियों ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुई घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में सूर्य सिंह बेसरा को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। दूसरी ओर, आरोप लगाने वाली युवती बिष्टुपुर थाना पहुंची और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। फिलहाल घटना के कारणों और विवाद की पूरी परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *