छठ घाटों पर सुरक्षा का पहरा, डूबने की घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट!………………
1 min read

छठ घाटों पर सुरक्षा का पहरा, डूबने की घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट!………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची: छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क है। नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर NDRF और गोताखोरों की तैनाती की जा रही है। प्रशासन की ओर से खतरनाक और गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा घाटों पर रोशनी, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही अर्घ्य दें और गहरे पानी में जाने से बचें। बच्चों को जलाशयों के किनारे अकेला न छोड़ें।

प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *