जिला स्कूल मैदान में सजा छठ का बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ने लगे लोग……………………….
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ पूजा की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जिला स्कूल मैदान में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं। यहां सूप, दउरा, नारियल, फल, ईख, मिट्टी के बर्तन और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों की बिक्री हो रही है।
बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। व्रती और उनके परिजन पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। दुकानदारों को भी इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

छठ महापर्व को लेकर बाजार में पारंपरिक सामानों के साथ मौसमी फलों की भी मांग बढ़ गई है। जैसे-जैसे छठ पूजा का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। पूरे शहर में छठी मैया की भक्ति और आस्था का माहौल बनने लगा है।

