15 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य का 26वां स्थापना दिवस…………………
1 min read

15 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य का 26वां स्थापना दिवस…………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : झारखंड की स्थापना के गौरवशाली सफर को याद करने का दिन एक बार फिर करीब आ गया है। 15 नवंबर को पूरे राज्य में झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष राज्य अपना 26वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसी दिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है।15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड देश के 28वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। यह दिन राज्य के इतिहास, आदिवासी संस्कृति, परंपरा और पहचान का प्रतीक है।


इस बार खास रहेगा स्थापना दिवस का आयोजन

हालांकि, इस बार छठ महापर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने मुख्य स्थापना दिवस समारोह को 28 नवंबर तक के लिए स्थगित किया है। 15 नवंबर को प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 7 से 8 बजे तक सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रमुख छठ घाटों की सफाई की जाएगी। 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं, 26 से 28 नवंबर तक रांची के खेलगांव में मेला और प्रदर्शनी लगेगी। 28 नवंबर को मुख्य समारोह में विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।

झारखंड स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने अलग राज्य का सपना साकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *