1 min read

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी………………………….

रिपोर्ट : रांची डेस्क…..……

रांची। 9 अक्टूबर को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, धुर्वा में भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। बैठक डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए। दोपहर तीन बजे प्रवेश शुरू होने से पहले बिना टिकट दर्शकों को स्टेडियम के आसपास जमा नहीं होने देने को कहा गया। दर्शकों से निर्धारित गेट से कतारबद्ध होकर प्रवेश करने और प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं लाने की अपील की गई। अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम, एचईसी परिसर, धुर्वा, राँची में दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज के द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची श्री राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, राँची श्री कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राकेश सिंह, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री आस्था शरण, जेएससीए अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष श्री संजय पांडेय तथा सचिव श्री सौरभ तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *