1 min read
रांची के अशोक नगर में कार की टक्कर से फेरी वाले बुजुर्ग राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई , परिजनों ने शव के साथ सड़क पर किया प्रदर्शन………………
रिपोर्टर:- रांची डेस्क ……………….
शुक्रवार रात करीब 10 बजे अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से फेरी कर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद-ग्रे रंग की क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई. घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया.
