भारत के लिए मेडल की बरसात, सावन बरवाल ने रचा इतिहास ………………
रिपोर्टर:- रांची डेस्क………………
जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भारत के खाते में कई अहम पदक जुड़े। पुरुष मैराथन में सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 2:11:37 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

कबड्डी में भारत की बड़ी कामयाबी

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम का चौथा कबड्डी स्वर्ण है। पुरुष टीम भी फाइनल में पहुंच चुकी है और उसका मुकाबला ईरान से होना है।
शूटिंग में भी शानदार प्रदर्शन

शूटिंग में भारत को लगातार पदक मिल रहे हैं। 26 सितंबर की सुबह तक भारत के पदकों की संख्या 26 हो चुकी थी—2 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य।


एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में हो रहा है।
