रांची में बिगड़ा मौसम, बारिश आई तेज़ हवाओं से जनजीवन प्रभावित………..
1 min read

रांची में बिगड़ा मौसम, बारिश आई तेज़ हवाओं से जनजीवन प्रभावित………..

रिपोर्टर:- रांची डेस्क …………..

रांची: राजधानी रांची में लगातार बारिश और खराब मौसम ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 सितंबर को रांची में 24 घंटे में 41 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को रांची के AG More इलाके में एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। बस में छात्र सवार थे, लेकिन राहत की बात रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।

रांची :- मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन तथा मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *