1 min read

आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार 

 

रिपोर्ट:रांची डेस्क 

आज का अंग्रेजी दिनांक:—02.11.2025

शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त) 

शके:—1947

याम्यायन याम्यगोल:

ऋतु:—शरद

माह:—कार्तिक

पक्ष:—शुक्ल पक्ष

तिथि:—द्वादशी तिथि

दिन:—रविवार

नक्षत्र:—पू.भा.नक्षत्र दिन 01:58 तक उपरांत उ.भा.नक्षत्र

योग:—व्याघात

करण:—वव

सूर्योदय:—प्रातः 06:28

सूर्यास्त:—संध्या 05:32

सूर्य:—तुला राशि में

चंद्रमा:—कुम्भ राशि में प्रातः प्रातः 08:08 तक उपरांत मीन राशि में।

आज का राहूकाल संध्या:—04:30 बजे से संध्या:—06:00 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक

नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है

 

आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करने से सरकारी कार्य में लाभ होता है।

 

नोट:–30 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार के रात्रि 02:42 से 4 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार के दोपहर 11:45 तक पंचक रहेगा।

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष 

आपकी राशि के एकादश भाव में चन्द्रमा तथा द्वादश भाव में शनि के आने से आपको आपके कार्य क्षेत्र या दफ्तर में कुछ नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। इस दौरान रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी प्रकार के शुभ समाचार के प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

🐂वृष 

आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। पंचम भाव में बैठकर एकादश को संपूर्ण शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों के प्रतिनिधि है। ऐसे में आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

👫मिथुन 

नवम भाव में चन्द्रमा और राशि से नवम भाग्य भाव में कुंभ राशि का राहु आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी। कुंभ राशि का राहु अकस्मात् अग्रि चोर भय कारक है। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।

🦀कर्क 

बृहस्पति तथा अष्टम भाव में चन्द्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। रात्रि का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न होगा।

🐅सिंह 

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानने की कोशिश करें। उनके अनुसार चलने का प्रयास करेंगे तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कबार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

🙎‍♀️कन्या 

आपकी राशि से षष्ठम राहू संचार कर रहा है। चन्द्रमा षष्ठम त्रिकोण जन्म भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ कारक है। ऐसे में अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

⚖️तुला 

आज का दिन आपके लिए महान पुरुषों से मेल-जोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

🦂वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

🏹धनु 

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

🐊मकर 

आज आपकी राशि से कोष का चन्द्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

🍯कुंभ 

राशि का स्वामी शनि द्वितीय कोष केंद्र में राजनीतिक क्षेत्र में सफलता कारक है। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि का कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

🐟मीन 

राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कई दिनों से मिथुन राशि का होकर चतुर्थ भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी एकादश केन्द्र का घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

आलेख:—

ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा सम्पर्क सूत्र-9931585660

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *