आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:रांची डेस्क
आज का अंग्रेजी दिनांक:—03.11.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—कार्तिक
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—त्रयोदशी तिथि
दिन:—सोमवार
नक्षत्र:—उ.भा.नक्षत्र दिन 01:01 तक उपरांत रेवती नक्षत्र
योग:—हर्षण
करण:—कौ
सूर्योदय:—प्रातः 06:29
सूर्यास्त:—संध्या 05:31
सूर्य:—तुला राशि में
चंद्रमा:—मीन राशि में।
आज का राहूकाल प्रातः:—07:30 बजे से प्रातः:—09:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज जल,दूध व काला तिल का मिश्रण चढ़ाने से मानसिक तनाव दूर होता है।
नोट:—30 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार के रात्रि 02:42 से 4 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार के दोपहर 11:45 तक पंचक रहेगा।
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि का स्वामी मंगल व बुध दोनों अष्ठम आयु सांसारिक सुख भाव में संचार कर रहे हैं। इसके फल स्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
🐂वृष
वृष राशि का स्वामी पंचम राशि का होने से संतान भाव में हो गया है। ऐसे में राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सांयकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।
👫मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध षष्ठम राज्य पराक्रम भाव प्रमुख कर्म केंद्र में राहु के साथ बैठे हैं। ऐसे में बौद्धिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें।
🦀कर्क
आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। राशि का स्वामी चन्द्रमा मीन राशि में गत होने से जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।
🐅सिंह
आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तन हो सकता है।
🙎♀️कन्या
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। मीन राशि का चन्द्रमा आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरुषार्थ ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।
⚖️तुला
आपकी राशि का स्वामी शुक्र प्रथम भाव में और आज गुरु भी मिथुन का मार्गी नवम ही है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।
🦂वृश्चिक
आपकी राशि से नवम बृहस्पति पंचम शनि से आज का दिन चुनौती पूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
🏹धनु
राशि का स्वामी बृहस्पति मिथुन में है। चन्द्रमा आज मीन राशि द्वितीय भाव में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता, शत्रुओं पर विजय और सभी मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
🐊मकर
राशि का स्वामी शनि तृतीय भाव में मार्गी है किन्तु चन्द्रमा जो दैनिक जीवन का बीज है, तृतीय भाव में राज्य विजय कारक है। आज सत्पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद सम्बन्धी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सांयकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला हो सकता है, ध्यान रखें।
🍯कुंभ
राशि का स्वामी शनि द्वितीय कोष केंद्र भाव में स्वतंत्र रूप से संचार कर रहा है। कर्म फल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई बन्धुओं से मतभेद व क्रोध अधिक न करें।
🐟मीन
आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति राशि से चतुर्थ भाव में मिथुन राशि का होकर विद्यमान है। चन्द्रमा भी प्रथम केन्द्र लक्ष्मी भवन में चल रहा है। फल स्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा
आलेख:–
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श पुजारी माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा सम्पर्क सूत्र-9931585660
