आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:रांची डेस्क
आज का अंग्रेजी दिनांक:—28.10.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—कार्तिक
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—सप्तमी तिथि
दिन:—मंगलवार
नक्षत्र:—पू.षा.नक्षत्र दिन 12:32 तक उपरांत उ.षा.नक्षत्र
योग:—धृति
करण:—गर
सूर्योदय:—प्रातः 06:25
सूर्यास्त:—संध्या 05:35
सूर्य:—तुला राशि में
चंद्रमा:—धनु राशि में।
आज का राहूकाल दिन:-03:00 बजे से दिन:-04:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:–कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज आस्था का महापर्व छठ का दूसरा अर्घ प्रातः 06:25 में होगा।
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
राशि स्वामी मंगल वृश्चिक राशि में पहुंच चुके हैं और चंद्रमा आज दशम भाव में गोचर कर रहा है। यह स्थिति घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देती है। कार्यक्षेत्र में किसी नजदीकी रिश्तेदार के कारण तनाव की स्थिति भी बनती हुई दिख रही है। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। रुपए-पैसे के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है।
🐂वृष
राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में विराजमान हैं और राहु कुंभ राशि में दशम भाव में है। ऐसे में यह योग आपके कार्यक्षेत्र में लाभदायक साबित होगा। लंबे समय से चल रहे आपके प्रयास सफल होंगे। इस दौरान उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलने से आर्थिक लाभ की संभावना है। आज आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतरीन रहने वाला है। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी पुरानी बीमारी के उभरने के आसार दिख रहे हैं।
👫मिथुन
आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में स्थित है जो दांपत्य जीवन में सामंजस्य का संकेत दे रहा है। वहीं षष्ठम भाव में स्थित बुध आपके व्यावसायिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिलेगा। हालांकि ससुराल पक्ष से किसी कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मित्रों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और उनसे सहयोग मिलेगा।
🦀कर्क
आज आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा पंचम भाव में स्थित हैं जो धन संचय और कोष वृद्धि का संकेत देता है। इस दौरान दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा और पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंधों में स्थिरता आती दिख रही है। विरोधियों पर आपको विजय प्राप्त होगी। हालांकि मानसिक तनाव और हल्का शारीरिक कष्ट महसूस हो सकता है।
🐅सिंह
चंद्रमा आज चतुर्थ भाव में और राहु अष्टम भाव में सक्रिय है, जिससे आपके प्रभाव और व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बनती दिख रही है। वाहन या संपत्ति से संबंधित कोई लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह सफलतापूर्वक कर पाएंगे। इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं। ये यात्राएं आपके भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से भेंट लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
🙎♀️कन्या
आज चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में स्थित है, जो साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत दे रहा है। कामकाजी जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना बनती हुई दिख रही है। हालांकि खर्चों में वृद्धि की संभावना दिख रही है। इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। खान-पान में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस दौरान विरोधियों पर आपको विजय प्राप्त होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
⚖️तुला
राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में और चंद्रमा आज तृतीय भाव में स्थित है। यह संयोजन राजनीतिक और सामाजिक मामलों में लाभ प्रदान करेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मित्रों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सहयोग और समझ बढ़ेगी। हालांकि आर्थिक मामलों में पैसों का आना-जाना लगा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
🦂वृश्चिक
राशि स्वामी मंगल अपनी ही राशि में स्थित होकर आपको मजबूत आत्मविश्वास प्रदान कर रहे हैं। चंद्रमा द्वितीय भाव में स्थित है, जिससे पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होता दिख रहा है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सरकारी अधिकारियों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। हालांकि किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका भी बन रही है, इसलिए सावधानी बरतें। फालतू के खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें।
🏹धनु
देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से सप्तम भाव में और चंद्रमा द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आर्थिक मामलों में सफलता दिला सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बन रही है। हालांकि इस दौरान आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान में संयम बरतें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
🐊मकर
राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में स्थित हैं और राहु द्वितीय भाव में प्रभाव दे रहा है। यह योग आपकी कार्य क्षमता और नेतृत्व कौशल में वृद्धि करेगा। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आज शांत रहेंगे और आपकी उन्नति से प्रभावित होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
🍯कुंभ
चंद्रमा के एकादश भाव में स्थित होने से कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहने वाला है। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो आज शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के अवसर भी आपको मिलेंगे। घरेलू जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। खानपान में सावधानी रखें वरना स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। झगड़ों और विवादों से दूरी बनाए रखें। कारोबार में सहयोगियों का साथ मिलेगा।
🐟मीन
राशि स्वामी बृहस्पति चतुर्थ भाव में स्थित हैं जो मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत देते हैं। कार्यक्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और आपको नया अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-परिवार में सम्मान बढ़ेगा और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि आप राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं तो आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
आलेख:–
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा (वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श) पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा सम्पर्क सूत्र-9931585660
