आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
आज का अंग्रेजी दिनांक:—09.10.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—कार्तिक
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—तृतीया तिथि
दिन:—गुरुवार
नक्षत्र:—भरणी नक्षत्र
योग:—वज्र
करण:—व
सूर्योदय:—प्रातः 06:12
सूर्यास्त:—संध्या 05:48
सूर्य:—कन्या राशि में
चंद्रमा:—मेष राशि में।
आज का राहूकाल दिन:-01:30 बजे से दिन:-03:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:–दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:-कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:-आज केले के पेड़ में जल देने से दाम्पत्य जीवन मधुर होता है।
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। राशि स्वामी मंगल के पाप ग्रहों की संगति में होने से संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है। आपको रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। पंचम भाव के दूषित होने से संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में शाम के समय कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। रात का समय प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी से बीतेगा।
🐂वृष
आज का दिन वृष राशि वालों के जीवन में शांति लेकर आया है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। इस दौरान शासन-सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिलेगा। नए अनुबंधों से पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि रात के समय में अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात तनाव का कारण बन सकती है। वहीं, संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने से मन को शांति मिलेगी।
👫मिथुन
आज मिथुन राशि के जातकों का मन थोड़ा अस्थिर रहेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना दिख रही है। इसलिए अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई खबर आपको प्रसन्नता दे सकती है। शाम को कोई अधूरा कार्य पूर्ण हो सकता है। रात के समय में परिवार के साथ किसी मांगलिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
🦀कर्क
आज चंद्रमा का नवम भाव में होना कर्क राशि वालों के लिए उत्तम संपत्ति और भाग्य वृद्धि के संकेत दे रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। इसके अलावा आपके मान-सम्मान में वृद्धि की भी संभावना बन रही है। संतान से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा के भी योग बन रहे हैं। जो आपके लिए सुखद और लाभदायक होंगे। शाम से लेकर रात के समय तक प्रियजनों से भेंट हो सकती है।
🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक प्रगति वाला रहेगा। चार ग्रहों के बीच में होने से सूर्य आमदनी के नए स्रोत खोलेंगे। इस दौरान आपकी वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि सूर्य के कारण आज के दिन कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नेत्र संबंधी परेशानी भी होती दिख रही है।
🙎♀️कन्या
बुध की कृपा से आज कन्या राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा और सफलता प्राप्त होगी। रोजगार और व्यापार से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद में जीत मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत का उचित फल आजके दिन आपको मिलेगा। इस दौरान आपकी कीर्ति बढ़ेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
⚖️तुला
आज का दिन आपके लिए अत्यंत सुखद और भाग्यशाली रहने वाला है। तुला राशि के जातकों के घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या का समाधान होगा। जीवन में धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। इस दौरान किसी यात्रा की योजना बनेगी, हालांकि उसे स्थगित करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि में मार्गी शनि और पंचम चंद्र योग अभी सात दिन और रहेगा, जिससे कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां संभव हैं। वायु, मूत्र या रक्त से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद कार्यों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। दिन के उत्तरार्ध में कुछ राहत महसूस होगी।
🏹धनु
आज के दिन धनु राशि के जातकों के विरोधी भी प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन-सत्ता से निकटता बढ़ाने से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में प्रभावशीलता झलकेगी। शाम के समय में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मधुर रहेंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
🐊मकर
मकर राशि के जातकों को आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयास सफल होंगे। इससे आपको लाभ कमाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपको अधीनस्थों का सहयोग व आदर प्राप्त होगा। शाम के समय किसी विवाद या झगड़े से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। रात के समय में किसी प्रिय अतिथि का घर में आगमन हो सकता है। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🍯कुंभ
आज के दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। राशि स्वामी शनि मार्गी उदय स्थिति में है, जिसके कारण मानसिक तनाव की संभावना है। ऐसे में आपको शत्रुता या किसी प्रकार के मतभेद से बचना होगा। कोई अप्रिय समाचार मिलने से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें।
🐟मीन
मीन राशि के जातकों का आज का दिन संतान की चिंता में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में पुराने मतभेद समाप्त होंगे और संबंधों में निकटता बढ़ेगी। बहनोई या साले से आर्थिक लेन-देन से बचें। इससे संबंधों में खटास आ सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। किसी यात्रा के दौरान सतर्क रहें। बृहस्पति का चतुर्थ योग मूल्यवान वस्तुओं की चोरी या गुम होने की संभावना बना रहा है। ऐसे में अपने सामान का विशेष ध्यान दें।
आलेख:-
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श सम्पर्क सूत्र-9931585660
