आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:- रांची डेस्क••••••
आज का अंग्रेजी दिनांक:—07.10.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—अश्विन
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—पूर्णिमा तिथि दिन 09:34 तक उपरांत प्रतिपदा तिथि
दिन:—मंगलवार
नक्षत्र:—रेवती नक्षत्र
योग:—ध्रुव
करण:—वव
सूर्योदय:—प्रातः 06:10
सूर्यास्त:—संध्या 05:50
सूर्य:—कन्या राशि में
चंद्रमा:—मीन राशि में।
आज का राहूकाल दिन:—03:00 बजे से दिन:—04:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:-दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:-कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:-आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से सभी मनोकामना पूर्ण होता है।
नोट:-3 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार की संध्या 06:57 से 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार की रात्रि 03:36 तक पंचक रहेगा
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह परीक्षा का समय चल रहा है। इसलिए आपको अपने कार्यों पर विशेष ध्यान देने का आज जरूरत है। दिन भर आलस का माहौल बना रह सकता है, जिससे काम प्रभावित हो सकता है। किसी छोटी-मोटी परेशानी की वजह से आपका मूड बिगाड़ सकता है। शाम के समय घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अनावश्यक विवादों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
🐂वृष
आज के दिन वृष राशि के जातक अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते है। कामकाज में व्यस्तता के बावजूद शाम तक कुछ अच्छी खबरें मिल सकती है। प्रोफेशनल मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की कोशिश करें। इससे भविष्य में होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में आज फायदा होता दिख रहा है। ऑफिस में मेहनत का फल मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा और पुराने कार्यों से लाभ की स्थिति बनेगा।
👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन उत्साह और रोमांच से भरा रहने वाला है। दोपहर तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय ध्यान केंद्रित करने का है। मेहनत का फल मिलता हुआ दिख रहा है। व्यापारियों के लिए अपने व्यापार में नई तकनीक अपनाना लाभदायक साबित होगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए भी दिन शुभ है।
🦀कर्क
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खास साबित हो सकता है। आज आपके लिए बेहतर होगा कि किसी एक ही प्रोजेक्ट पर मन लगाकर काम करें। जोखिम वाले कामों से आज के दिन दूरी बनाकर रखें। परिवार का माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपके विरोधी आज शांत रहेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से लाभ मिल सकता है।
🐅सिंह
सिंह राशि वालों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट या आइडिया पर काम करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। रिश्तेदारों से साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद को खत्म करने का ये सही समय है। दोस्तों के साथ समय गुजारने से आपको लाभ हो सकता है। वहीं, परिवार में कुछ मतभेद भी उभरते दिख रहे हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। करियर के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं।
🙎♀️कन्या
आज कन्या राशि के लोगों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। दिल की बजाय आज आपको अपने दिमाग से काम लेने की जरूरत है। सोच समझकर लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपके जीवन में चल रही पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। दूसरों की मदद करने से आपको लाभ हो सकता है। आज ईमानदारी से किया गया हर काम फलदायी साबित होगा। कोई नया अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।
⚖️तुला
तुला राशि के जातकों को आज दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में टीम के सहयोग से कार्यों में तेजी आएगी। हालांकि, व्यापार और लेनदेन के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज के दिन आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है।
🦂वृश्चिक
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों का मेहनत और उपलब्धियों से भरा रहने वाला। सुबह के समय काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। हालांकि, देर शाम तक मुनाफे के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक आयोजनों में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी पार्टी या समारोह में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके पुराने कार्यों से भी राहत मिल सकती है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
🏹धनु
धनु राशि के जातकों का आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अनावश्यक बहस से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। कार्यक्षेत्र में छोटे विवाद बड़े रूप ले सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं। आज के दिन किसी किसी प्रकार की जीत मिलने की संभावना है। फाइनेंस संबंधी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लाभ का कारण बनेगी।
🐊मकर
आज मकर राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी सी बात पर विवाद खड़ा हो सकता है। आज के दिन आपके कामकाज में स्थिति मजबूत रहेगी और व्यापार में लाभ की संभावना है। विवाह या प्रेम संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। आज कई काम एक साथ पूरे करने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और आर्थिक मामलों में स्थिरता देखने को मिलेगी।
🍯कुंभ
आज के दिन टीमवर्क से जुड़े कामों को करने से आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में साथियों के सहयोग से काम समय पर पूरे होंगे। बातचीत से कोई नया व्यावसायिक विचार सामने आ सकता है। इस दौरान सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों के लिए गिफ्ट खरीदते समय बजट का ध्यान रखें। किसी यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।
🐟मीन
मीन राशि के जातकों का आज का दिन धीमी गति से आगे बढ़ेगा। धैर्य और निरंतर प्रयास से आपको सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके कुछ पुराने काम अब धीरे-धीरे पूरे होंगे। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। घर पर परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा
आलेख:-
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श सम्पर्क सूत्र-9931585660
