रांची पुलिस ने फुचका टोली में अज्ञात लड़की के मृत्यू का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
रांची सदर थाना क्षेत्र के PHED पहाड़ स्थित फुचका टोली में मिली अज्ञात लड़की की हत्या का रांची पुलिस ने गंभीरता से लिया मामला। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों जयपाल सिंह, धीरज कुमार सिंह और करण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
हत्या का कारण:
मृतिका का जयपाल सिंह से 80 हजार रुपये का बकाया, जिसे वापस न करने पर विवाद। मृतिका ने पैसा वापस मांगना शुरू किया था। आरोपियों ने फोन पे से जबरन 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए और फिर हत्या कर दी।
पुलिस को मिली हथीयार
आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतिका का सीम कार्ड, एक स्मार्ट मोबाइल जिसमें फोन पे से पैसे ट्रांसफर करने का प्रयास मिला, साथ ही अलग-अलग कंपनी के दो मोबाइल फोन भी बरामद।
रांची पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी देगी।
इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं और पुलिस की सख्ती की उम्मीद जताई जा रही है।
