आगामी उपचुनाव को लेकर आज भाजपा का बैठक सम्पन्न 
1 min read

आगामी उपचुनाव को लेकर आज भाजपा का बैठक सम्पन्न 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

जमशेदपुर/घाटशिला। आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को घाटशिला में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बड़कुमर गगराई, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत संगठन के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपचुनाव जीतने का ‘मिशन’ तय

बैठक में घाटशिला उपचुनाव को भाजपा के लिए ‘प्रतिष्ठा की लड़ाई’ करार दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक चुनावी रणनीति मजबूत करने के टिप्स दिए। संगठन ने एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे, प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे और सरकार की विफलताएं उजागर करे।” बैठक में उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो लेवल प्लानिंग पर जोर दिया गया।

बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला सरकार को घेरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है, बालू तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। सरकारी कार्यालय अब दलालों का अड्डा बन चुके हैं। अवैध खनन से राज्य को नुकसान पहुंच रहा है और जनता त्राहिमाम कर रही है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे उपचुनाव को सरकार की असफलताओं का जनमत संग्रह बना दें और जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की नाकामी को विस्तार से रखें।

कार्यकर्ताओं को दिए कई टिप्स

वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे:

– घर-घर जाकर मतदाताओं को सरकार की कमियां गिनाएं।

– बूथ स्तर पर ताकत बढ़ाएं और मतदाता सूची का परीक्षण करें।

– नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ें।

– सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाएं।

– स्थानीय मुद्दों को बड़ी मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाएं, खासकर बालू तस्करी, भ्रष्टाचार, अवैध खनन और सरकारी दफ्तरों में दलाली पर फोकस करें।

रणनीति जनता को भाजपा के साथ जोड़ना

पार्टी हाईकमान ने स्पष्ट किया कि आगामी घाटशिला उपचुनाव में केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार की विफलताओं को प्रमुखता से जनता के बीच रखना है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि – ‘भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और दलाली’ के विरोध में जनमत तैयार करें और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं।

सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी

बैठक में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुमर गगराई, सांसद विधुत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने विचार साझा किया। सभी ने घाटशिला उपचुनाव को भाजपा और राज्य सरकार के बीच सीधी टक्कर बताया और जीत के लिए हर बूथ पर मेहनत तेज करने का संकल्प लिया।

पार्टी का लक्ष्य एकजूटता

घाटशिला उपचुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। एक ओर वरिष्ठ नेताओं ने रणनीतियां स्पष्ट की, वहीं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सजग रहने का प्रशिक्षण दिया गया। पार्टी का लक्ष्य एकजुटता और सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाकर उपचुनाव में विजय हासिल करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *