जमशेदपुर सुंदरनगर में माँ दुर्गा का भव्य विसर्जन शोभायात्रा
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
जमशेदपुर। सुंदरनगर में विजयादशमी के अवसर पर माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति की ओर से माँ दुर्गा का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। आकर्षक झांकी और सजे-धजे वाहन के साथ यह शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली गई। जुलूस में महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पूरे मार्ग में “जय माता दी” और भक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
प्रशासन की कड़ी निगरानी रही 
विसर्जन जुलूस को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। मजिस्ट्रेट, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने लगातार जुलूस के रूट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।
समिति की ओर से विशेष तैयारी
माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति सुंदरनगर के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा झांकी के साथ माँ दुर्गा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। समिति के सदस्यों ने भक्तों को प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की।
नरवा पुल पर हुआ विसर्जन
जुलूस पूरे उत्साह के साथ विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ नरवा पुल पहुंचा, जहां माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। भक्तों ने भावभीनी विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। भव्य शोभायात्रा और शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर स्थानीय लोगों ने समिति और प्रशासन की तैयारियों की सराहना की।
