जमशेदपुर के जादूगोड़ा फ्लावर पर बने बड़े-बड़े गड्ढे 
1 min read

जमशेदपुर के जादूगोड़ा फ्लावर पर बने बड़े-बड़े गड्ढे 

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

जमशेदपुर के जादूगोड़ा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध रंकनी मंदिर के पास बने फ्लाईओवर की हालत भारी चिंता का विषय बन गई है। 2018 में बने इस फ्लाईओवर से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन वर्तमान में फ्लाईओवर में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और सड़कों से निकल आए छड़ों के कारण लोग काफी परेशान हैं। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई बार लोग घायल और जान माल का नुकसान भी हो रहा है।

गढ्ढे के कारण खो जाता है नियंत्रण

मोहल्ले के रहने वाले बाईक और वाहन चालक बताते हैं कि फ्लाईओवर के गढ्ढो की वजह से वाहन नियंत्रण खोना आम बात हो गई है। खासकर पूजा के दिनों में रंकनी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हाल ही में इस फ्लाईओवर पर एक स्कॉर्पियो वाहन पलट जाने की घटना भी हुई है, जो सुरक्षा व्यवस्था की कमी को दर्शाती है।

फ्लाईओवर मरम्मत की मांग

माँ रंकनी कापर घाट विकास समिति की अध्यक्ष दिनेश सरदार ने मांग की है कि इस फ्लाईओवर की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए ताकि आने वाले यात्री और श्रद्धालु सुरक्षित होकर यहां से गुजर सकें। वह बताती हैं कि फ्लाईओवर में कई जगह छड़ निकल आए हैं, जो पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों के लिए खतरा हैं। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, जो तत्काल सुधार की मांग करती है।

 

इस महत्वपूर्ण मुद्दे को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन को उपाय करना अनिवार्य हो गया है ताकि जमशेदपुर के इस व्यस्त मार्ग को सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सके, जिससे यहाँ की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *