आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
1 min read

आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

 

आज का अंग्रेजी दिनांक:—29.09.2025

शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)

शके:—1947

याम्यायन सौम्यगोल:

ऋतु:—शरद

माह:—अश्विन

पक्ष:—शुक्ल पक्ष

तिथि:—सप्तमी तिथि दिन 12:26 तक उपरांत अष्टमी तिथि

दिन:—सोमवार

नक्षत्र:—मूल नक्षत्र

योग:—सौभाग्य

करण:—व

सूर्योदय:—प्रातः 06:04

सूर्यास्त:—संध्या 05:56

सूर्य:—कन्या राशि में

चंद्रमा:—धनु राशि में।

आज का राहूकाल प्रातः:—07:30 बजे से प्रातः:—09:00 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक

नोट:-कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है

 

आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:-आज नवरात्र का सातवां स्वरूप माँ कालरात्रि के साथ निशा पूजा की जाए

 

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए परोपकारी कार्यों में बीतने वाला है। आप अपने व्यवहार से पूरे माहौल को सकारात्मक बनाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। हालांकि, शाम के समय में कुछ परेशानियों से आपका सामना हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट से मानसिक चिंता बढ़ सकती है।

🐂वृष

वृष राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। दिन परिवार के लोगों के साथ बीतेगा। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। शाम के समय लंबे समय किसी अतिथि का घर पर आना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मानजनक स्थिति प्राप्त होगी। वहीं, रात के समय किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

👫मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अनावश्यक खर्च से बचने की आपको आवश्यकता है। शाम के समय वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सामने आने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

🦀कर्क

कर्क राशि के जातकों को आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिख रही है। व्यावसायिक योजनाएं के आगे बढ़ने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो आगे चलकर आपको इसपर पछताना पड़ सकता है। शाम के समय धार्मिक कार्यों से मन को शांति प्राप्त होगी।

🐅सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सफलता से भरा रहने वाला है। आपको राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। संतान से जुड़े कार्य आज पूरे होंगे। रुके हुए कार्यों के भी आज के दिन पूरा होने के आसार बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। पाचन संबंधी समस्या से आपको जूझना पड़ सकता है। शाम का समय परिवार के लोगों के साथ व्यतीत होगा। खान-पान में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

🙎‍♀️कन्या

व्यावसायिक और नौकरी से संबंधित कार्यों में लाभ मिलेगा। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। घर की समस्याओं का समाधान होगा। शासन से सहयोग मिलने के संकेत दिख रहे हैं। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ के योग बन रहे हैं।

⚖️तुला

तुला राशि के जातकों को आज शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी वाक्पटुता आपको समाज में विशेष सम्मान दिलाएगी। दिन भर भागदौड़ में गुजरेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय में यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। दिन के खत्म होते-होते स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।

🦂वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और मान सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि अपनी वाणी पर संयम रखें। इससे आप विपरीत परिस्थितियों में पड़ने से बच सकते हैं। शाम का समय मौज-मस्ती में बीत सकता है।

🏹धनु

धनु राशि के जातकों को खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। घरेलू जरूरतों पर अधिक खर्च होने की संभावना दिख रही है। जीवन में आरामदायक साधनों की वृद्धि होती दिख रही है। कोई कर्मचारी या रिश्तेदार आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है। आपका धन फंसा हुआ दिख रहा है। ऐसे में पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांकि आखिर में सफलता आपको ही मिलेगा।

🐊मकर

मकर राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान व्यवसाय परिवर्तन की योजना भी बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार से जुड़े दायित्व भी पूरे होंगे। शाम के मसय धार्मिक यात्रा की योजना बहन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरेंते। अचानक किसी खराबी से खर्च बढ़ा सकता है।

🍯कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। जीवनसाथी को अचानक स्वास्थ्य समस्या से जूझना पड़ सकता है। जिससे खर्च बढ़ने की संभावना दिख रही है। किसी संपत्ति के लेन-देन से पहले पूरी पड़ताल कर लें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। शाम होते -होते पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने में थोड़ा समय लग सकता है।

🐟मीन

मीन राशि के जातकों का आज वैवाहिक जीवन आनंदमय दिख रहा है। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहे हैं। बिजनेस में प्रगति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मानसिक बोझ से मुक्त मिल सकती है। शाम के समय घूमते-फिरने का समय मिलेगा। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। मानसिक तनाव कम रहेगा।

आलेख:-

ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श सम्पर्क सूत्र-9931585660

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *