1 min read

भव्य कलश यात्रा के साथ हटिया सिंहमोर के ओवरीया क्षेत्र में नवरात्रा उत्सव की शुरुआत

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

रांची। पूरे देशभर में नवरात्रा उत्सव का पर्व धूमधाम से शुरू हो गया है। इसी क्रम में रांची जिले के हटिया सिंहमोर क्षेत्रश्री हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लटमा-ओबेरिया रोड, लटमा पुल, कच्छप चौक द्वारा आज शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह-सुबह मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ और भक्त शामिल हुए, जिन्होंने कलश और ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

सुबह 7:00 बजे शुरू हुई थी कलश यत्रा

यह कलश यात्रा सुबह 7 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई। परंपरागत परिधानों में सजी महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए थे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मां दुर्गा की नौ दिवसीय पूजा से पहले शहर में शांति और समृद्धि का संदेश देना था। यात्रा के दौरान “जय माता दी” और “दुर्गा मैया की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

समिति के अध्यक्ष का कहना है

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह कलश यात्रा दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ” इस कलश यात्रा के माध्यम से हमलोग मां दुर्गा का आह्वान करते हैं और सभी श्रद्धालुओं को एक साथ आने का अवसर प्रदान करते हैं।” यात्रा में शामिल भक्तों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार होता है।

स्वर्ण रेखा नदीसे भरा गया जल

रांची के प्रसिद्ध स्वर्ण रेखा नदी से। जल भरकर यात्रा शुरू की गई विशाल यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे भक्तों के साथ जब कलश यात्रा निकली, तो पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण गूंज उठा। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व में समिति के सभी सदस्य भी पूरे जोश के साथ शामिल रहे।

समिति सदस्य की मौजूदगी

पूजा समिति में खासतौर पर मौजूद रहे अध्यक्ष नागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डॉ. राजू, सचिव अमित साहू, उपसचिव राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश साहू, उपकोषाध्यक्ष सोनू जयसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपकार्यकारी अध्यक्ष हरीश नाग, महामंत्री संतोष महतो। वहीं महिला समूह से अध्यक्ष सविता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष उर्मिला देवी सहित सभी सक्रिय सदस्यगण आयोजन में मौजूद रहे और यत्रा को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

साहदेव परिवार की विशेष मेजबानी

कलश यात्रा के लाटमा शिव मंदिर पहुँचने पर सभी श्रद्धालुओं और कलश वाहित्री महिलाओं के लिए साहदेव परिवार की ओर से शीतल पेय एवं शरबत की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर लाल दिग्विजय नाथ साहदेव, लाल मनोज नाथ साहदेव लाल बबलू नाथ साहदेव, लाल गौरव नाथ साहदेव, लाल संदीप नाथ साहदेव, लाल सुभाष नाथ साहदेव सहित पूरे साहदेव परिवार ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़चढ़कर भाग लिया।

भक्ति और उत्साह से भरे इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों में नवरात्रा पर्व को लेकर विशेष उमंग और आस्था का संचार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *